आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को अमलोरी कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक मनाया गया……

रविंद्र सिंह क्राइम संपादक
अमलोरी क्षेत्रीय महाप्रबन्धक माननीय श्री आलोक कुमार, क्षेत्रीय महाप्रबन्धक, अमलोरी के दिशानिर्देशन में स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय महाप्रबन्धक, अमलोरी द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित की गई। तत्पश्चात ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ और राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।इसके पश्चात् एनसीएल परिवार के मुखिया माननीय श्री बी. साईंराम, अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक का संदेश वाचन किया गया।

अपने संबोधन में महाप्रबन्धक अमलोरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया तथा कहा कि अमलोरी प्रोजेक्ट के कर्मचारी अपने परिश्रम और निष्ठा से देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अमलोरी क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण रहा, जिसने देशभक्ति और एकता की भावना को और प्रबल किया।
