सीएम योगी आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधान भवन प्रांगण, लखनऊ में ध्वजारोहण कर समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

UPCM MYogiAdityanath ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधान भवन प्रांगण, लखनऊ में ध्वजारोहण कर समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के परिवारजनों को इस अवसर पर सम्मानित भी किया। साथ ही, विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन कर उनकी कला साधना को भी सम्मान दिया।

मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म प्लानिंग के तहत वर्ष 2029-30 तक ‘गरीबी मुक्त’ उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा।
जय हिन्द…
