अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई

79वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा श्री परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया

एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया, साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गणों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया।