सिंगरौली जिले में मदिरा की बिक्री आज रहेगी प्रतिबंधित स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा शुष्क दिवस
सिंगरौली जिले में मदिरा की बिक्री आज रहेगी प्रतिबंधित स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा शुष्क दिवस
सिंगरौली 14 अगस्त 2025/ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला ने 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया है। पूरे सिंगरौली जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सभी कम्पोजिट मदिरा की दुकाने बंद रहेंगी। जिले में 15 अगस्त को मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन और भण्डारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
