मुख्यमंत्री ने बलराम जयंती पर किसानों के खाते में जारी की किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त
मुख्यमंत्री ने बलराम जयंती पर किसानों के खाते में जारी की किसान कल्याण योजना की दूसरी किस्त
मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के 146014 किसानो को दी 29 करो़ड़ 20 लाख 28 हजार रूपये की सौगात
समारोह में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया सजीव प्रसारण
सिंगरौली 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में आयोजित बलराम जयंती समारोह के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का किसानों के खाते में अंतरण किया। मुख्यमंत्री इस योजना से प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसान हितग्राहियो के खाते में 1671 करोड़ रूपये अंतरित कर उन्हे लाभांवित किया। उन्होने सिंगरौली जिले के 146014 किसानो को 29 करोड़ 20 लाख 28 हजार रूपये की सौगात दी।
सिंगरौली जिले में बलराम जयंती समारोह का आयोजन राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जनपद अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष नरेश शाह, के गरिमामय उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मंडला में आयोजित मुख्य समारोह का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। वही जिले के देवसर उपखण्ड में बलराम जयंती के उपलक्ष्य में हलधर महोत्स का आयोजन कर हल तथा बैलो का विधि विधान से पूजन भी किया गया।
समारोह में उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुये राज्य मंत्री ने कहा कि हर एक किसान देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं किसान एवं संबंधित गतिविधियों से ही देश की बुनियादी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है उन्होने कहा कि प्रधनमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत देश के कृषिकों को उपादान में बढ़ोत्तरी हेतु एवं कृषि सम्बन्धी जरूरी सामग्री खरीद ने में सहायत मिलती है। प्रदेश सरकार ने योजनाओं के माध्यम से कृषकों को उत्तम गुणवत्ता की खाद बीज कृषि संबंधित पंप में सब्सिडी एवं कृषि बीमा के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है ।
वही सिंगरौली विधानसभा के विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार कृषि के उपज को बाजार तक पहुंचाने के साथ-साथ खरीदी में भी भूमिका निभाई है सरकार की योजनाओं को सीधे जनधन खातों में बिना किसी बिचौलिए के राशि पहुच रही है जिससे किसान आत्म निर्भरता की राह पर चल पड़े है। वही देवसर विधानसभा के विधाक ने किसानो को संबोधित करते हुयें कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाली सफसलो की पैदावार कर किसान अपनी आय को बढ़ा कर केन्द्र एवं राज्य सरकार के सकल्प को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रहे उन्होने कहा कि वह दिन अब ज्यादा दूर नही है जब किसानी लाभ का धंधा बनेगी किसान आत्म निर्भर होगा।
समारोह में उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुयें कलेक्टर ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से सही समय पर फसलो की बुवाई सिंचाई के माध्यम स किसान फसलों के उत्पादों को बेहतर बना सकते हैं हमें आने वाले समय में दलहन तिलहन के साथ-साथ फल फूलों की खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है यूरिया एवं एन या रासायनिक खादो उपयोग कम करके प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाना होगा । पशु पालन एवं मछली पालन कर भी किसान अपनी आय को बढ़ा सकते है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन किसानो को उनकी उपज बढ़ाने के लिए कई नवाचारो से अवगत कराने के साथ ही उन्हे फल सब्जियो का उत्पादन करने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। समारोह में उपस्थित किसाने को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र द्विवेदी, नंदन तिवारी सहित बड़ी सख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
