शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का निराकरण कराये

शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का निराकरण कराये अधिकारीः-आयुक्त नगर निगम

नगरीय क्षेत्र में चल रहे पीएम आवास के बी.एल.सी घटक के आवेदनों का करें निराकरण – आर.पी बैस
सिंगरौली 13 जुलाई 2025/नगर निगम के प्रभारी आयुक्त श्री आर पी बैस ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करें।शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायत की वास्तविक स्थिति के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराए। कोई भी शिकायत अन-अटेंडेड नहीं रहनी चाहिए।
निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि शिकायतो के निराकरण कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्या को जाने तथा उसका गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं तो शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद किया जा सकता है। शिकायतो के निराकरण के आधार पर शासन स्तर से हर माह जारी होने वाली रैकिंग ग्रेडिग मिलती है।
प्रभारी आयुक्त ने नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो को समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी होने पर संबंधित सहायक एवं उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सहायक एवं उपयंत्री लगातार निर्माण कार्यो की मानीटरिंग करते रहे।
निगमायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की विस्तार से समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए गए कि बी.एल.सी घटक के आवेदनों का निराकरण त्वरित रूप से किए जाएं। साथ ही संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंन नगरीय क्षेत्र के पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था की विस्तार समीक्षा करते हुयें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर निगम के सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, डी के सिंह, पी के सिंह, उपयंत्री विशाल खत्री, इंद्रवेश यादव, चंद्रमणि द्विवेदी, अनुज सिंह, प्रभारी अधिकारी(राजस्व) नवजीवन विहार संतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]