आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज विंढ़मगंज में निकल गया तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज विंढ़मगंज में निकल गया तिरंगा यात्रा

संवाददाता अजय गुप्ता

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत में आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विंढमगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत सलैयाडीह कोन मोड़ से हुई, जो मुख्य बाजार होते हुए भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान तक पहुँची और पुनः कोन मोड़ पर आकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर एसी/एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार और श्रवण गोंड ने भी लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रणजीत यादव, पंकज गोस्वामी, सुभाष कुमार शर्मा, युवा नेता जय मौर्य, उपेंद्र, मोनू जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनोद सिंह गौड़, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किन्शू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष मद्देशिया, कार्तिक, लक्ष्मण मौर्या, मोहित पासवान, रोहित मौर्या, उपेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप मौर्या, अमन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]