नोडल अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा विकास खण्ड के समस्त विद्यालयों का गहन जांच किया गया……

संवाददाता -सद्दाम कुरैशी
चोपन /सोनभद्र -मंगलवार को राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा नामित नोडल अधिकारी मनोज कुमार एवं गुलशन कुमार ( गुणवत्ता यूनिट राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा ) की संयुक्त टीम द्वारा विकास खण्ड चोपन परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया,प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान,कंपोजिट विद्यालय कोटा टोला के साथ कोलोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र पटेहराटोला, डाला, कोटा टोला का भौतिक निरीक्षण किया गया। वहीं माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज ओबरा, एडेड विद्यालय गुरुद्वारा इंटर कालेज का निरीक्षण गहनता के साथ किया गया। अध्ययनरत छात्र- छात्राओं से विषयगत जानकारी ली गयी। विद्यालयों मे संचालित विज्ञान लैब, ICT लैब, लर्निंग कार्नर, विद्यालय की समय सारिणी, स्मार्ट क्लास, शिक्षक डायरी, शिक्षक संदर्शिका का कक्षा शिक्षण मे प्रयोग, प्रिंट रिच सामग्री का प्रयोग को देखा गया।
वहीं विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता से टीम संतुष्ट दिखी। विद्यालयों को अवश्यकतानुसार सुझाव भी दिए गए। प्रदेश स्तरीय टीम के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्या एवं लोकेश कुमार मिश्रा, एस.आर. टीम से संजय मिश्रा, विद्यासागर भी मौजूद रहे।
