बाइकों की टक्कर में एक की मौत,तीन गंभीर,रेफर
बाइकों की टक्कर में एक की मौत,तीन गंभीर,रेफर

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार की शाम करीब चार बजे दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर ब्लाक के सोढ़ो गांव निवासी युवक श्रवण सोनी 22 वर्ष पुत्र मुन्ना सोनी अपनी पत्नी सुरजमुखी 19 वर्ष के साथ बाइक द्वारा अपने ससुराल बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव जा रहे थे। अभी वे औरहवा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि दुद्धी तरफ से आ रहे दूसरे बाइक सवार मनीष 25 वर्ष पुत्र रामचंद्र गोड़ निवासी दुम्हान दुद्धी व रामसूरत 25 पुत्र रामलखन निवासी कुंडाडीह से टक्कर हो गई।हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया जहां इलाज के दौरान श्रवण सोनी की मौत हो गई। वहीं शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संदर्भ में जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। बताया गया कि दुम्हान निवासी युवक मनीष अपने जीजा रामसूरत को उनके घर कुंडाडीह छोड़ने जा रहा था।
