थाना घोरावल पुलिस द्वारा लगातार फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस की गयी कार्रवाई……

थाना घोरावल जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0न0-344/2022 धारा- 363, 366, 506, 376(3) भादवि 5L/6 पॉक्सो एक्ट व मु0अ0सं0-62/2024 धारा 363, 504, 120(बी) भादवि थाना घोरावल जनपद सोनभद्र से संबंधित *फरार अभियुक्त रामकेश्वर उर्फ सूरज पुत्र प्यारेलाल उर्फ रामलखन निवासी ग्राम इमली पोखर, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की गयी ।
अवगत कराना है कि वांछित अभियुक्त रामकेश्वर उर्फ सूरज पुत्र प्यारेलाल उर्फ रामलखन उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहा हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं । जिस पर मा0 न्यायालय के आदेश पर आज दिनांक-10.08.2025 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्त के पैतृक निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उनके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के अन्दर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता हैं तो उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया चौकी प्रभारी उम्भा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र मय टीम मौजूद रहें ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]