यूपी के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप

यूपी के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में सोमवार देर शाम बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए, लेकिन गहन जांच के बाद यह अफवाह फर्जी निकली। पुलिस अब इस झूठी सूचना के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
सोनभद्र जिला अस्पताल में बम की सूचना निकली झूठी, अब कॉल करने वाले की तलाश
सोनभद्र जिला अस्पताल में बम होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे. पूरे अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली गई। इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयासों से माहौल को शांत किया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को न फैलाएं ।
Byte — अनिल कुमार ( एएसपी, सोनभद्र )
