आर.आर.आई.टी.आई. सलखन में कैम्पस सेलेक्शन में 40 अभ्यर्थियों का चयन।

आर.आर.आई.टी.आई. सलखन में कैम्पस सेलेक्शन में 40 अभ्यर्थियों का चयन।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/सोनभद्र– सोमवार को राबिया रोशन प्राइवेट आईटीआई सलखन में भारत की अग्रणी कार निर्माता कम्पनी सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा एक वृहद कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीआई के लगभग 75 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 40 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न ट्रेडों पर किया गया।चयनित अभ्यर्थियों में से 9 को ₹25,300 प्रतिमाह के वेतनमान पर नियुक्त किया गया, जबकि 31 अभ्यर्थियों का चयन ₹19,500 की मासिक सैलरी के साथ अप्रेन्टिशशिप के आधार पर किया गया। इस अवसर पर सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एच.आर.अधिकारी रजनीश जायसवाल एवं संस्थान के प्रधानाचार्य सद्दाम कुरैशी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही अभ्यर्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलकने लगी। इस कैम्पस सेलेक्शन ने क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए, जिससे उनके उज्जवल भविष्य की आशाएं और भी प्रबल हुई हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]