थाना ओबरा की पीआरवी 1330 की तत्परता से घायल युवक की बची जान– मौके पर पहुँचकर दिया प्राथमिक उपचार, किया अस्पताल रवाना
थाना ओबरा की पीआरवी 1330 की तत्परता से घायल युवक की बची जान– मौके पर पहुँचकर दिया प्राथमिक उपचार, किया अस्पताल रवाना

आज दिनांक 02.08.2025 को थाना ओबरा की पीआरवी 1330 पर काँलर भानू प्रताप पुत्र श्री रामश्रंगार निवासी बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गई कि सलईबनवा के समीप डमडम गुफा के पास एक व्यक्ति का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पीआरवी 1330 पर तैनात का0 मनोज गुप्ता एवं का0 अखिल कुमार शुक्ला द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर देखा गया कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था, जिसके सिर एवं पैर से तीव्र रक्तस्राव हो रहा था।

पीआरवी कर्मियों द्वारा बिना समय गंवाए फर्स्ट एड बॉक्स की सहायता से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया एवं प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे होश में लाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एम्बुलेंस को मौके की सूचना दी गई, किंतु एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन से ही उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया तथा रास्ते मे एम्बुलेन्स के आने पर एम्बुलेन्स से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भिजवाया गया ।
जनहित में पीआरवी 1330 के कर्मियों द्वारा प्रदर्शित तत्परता, मानवता एवं संवेदनशीलता सराहनीय रही, जिससे समय रहते घायल को उपचार मिल सका।
