भाजपा सभासदों ने नगर पंचायत की सड़कों को दुरुस्त करने की उठाई मांग
भाजपा सभासदों ने नगर पंचायत की सड़कों को दुरुस्त करने की उठाई मांग

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी तहसील समाधान दिवस में शनिवार को दुद्धी नगर पंचायत के भाजपा सभासदों ने कस्बे की गलियों की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया हैं। सभासद धीरज जायसवाल वार्ड नंबर 8, आमेश सिंह वार्ड नंबर 10 तथा शहीद वार्ड नंबर 11 के सभासदों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर दुद्धी कस्बे की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की हैं। इस मौके पर सभासद धीरज जायसवाल आमेश सिंह शाहिद आलम वार्ड सभासद प्रतिनिधि अंका कुमार अमित कुमार शिवम जायसवाल पृथ्वी चंद्रवंशी आनंद कुमार सत्यम दीक्षित अजय रतेंद्र जायसवाल साहित अन्य मौजूद रहे ।
