थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैगेस्टर एक्ट में वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैगेस्टर एक्ट में वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर तकिया में मस्जिद के आगे चाय की दुकान के पास से थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 764/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त मुन्नू उर्फ सरफराज पुत्र इकरार निवासी ग्राम तकिया थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–
मुन्नू उर्फ सरफराज पुत्र इकरार निवासी ग्राम तकिया थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. का0 रोहित सरोज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 देवेन्द्र गोड़ थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
