जनपद सोनभद्र की समस्त थाना की साइबर पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

“जनपद सोनभद्र की समस्त थाना की साइबर पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

आज दिनांक 02.08.2025 को जनपद सोनभद्र की समस्त थाना की साइबर पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालक/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी/पर्सनल जानकारी किसी से साझा न करें, और साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें।

*पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]