राहुल गांधी ने जम्‍मू-कश्‍मीर के अनाथ हुये 22 बच्‍चों को लिया गोद!

लोकसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी का शिकार हुए परिवारों की तरफ मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

इस त्रासदी ने 22 बच्चे अनाथ हो गए थे. उन सभी को राहुल गांधी ने गोद लेने की बात कही. इन बच्‍चों के माता-पिता या परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्यों की जान चली गई थी. इस दुखद स्थिति में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सराहनीय कदम उठाया है. बताया गया कि इन 22 बच्चों को की शिक्षा व भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी राहुल गांधी उठाएंगे.

राहुल ने किया था दौरा
राहुल गांधी ने मई 2025 में पूंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों और बच्चों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं को उन बच्चों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, जो गोलाबारी से प्रभावित हुए थे. सरकारी रिकॉर्ड्स और सर्वेक्षण के बाद 22 बच्चों की सूची को अंतिम रूप दिया गया. अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने क्राइस्ट पब्लिक स्कूल में 12 वर्षीय जुड़वां बच्चों, उरबा फातिमा और ज़ैन अली के सहपाठियों से भी मुलाकात की, जो इस हमले में मारे गए थे.

उठाएंगे ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्च
राहुल गांधी ने बच्चों को हौसला देते हुए कहा, “मुझे तुम पर गर्व है. डरने की जरूरत नहीं, सब ठीक हो जाएगा. खूब पढ़ाई करो, खेलो और दोस्त बनाओ.” जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने बताया कि राहुल गांधी इन बच्चों की स्नातक स्तर तक की शिक्षा का खर्च वहन करेंगे. पहली किस्त की सहायता राशि जल्द ही जारी की जाएगी, ताकि इन बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो. यह कदम न केवल मानवीय है बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और असुरक्षा से जूझ रहे बच्चों के लिए एक नई उम्मीद भी जगाता है. राहुल गांधी की इस पहल को सोशल मीडिया पर भी सराहना मिल रही है. कई यूजर्स ने इसे बिना प्रचार के किया गया एक संवेदनशील कार्य बताया है. यह कदम न केवल इन बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संकट के समय में मानवता और जिम्मेदारी की भावना कितनी अहम हो सकती है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]