चितरंगी पुलिस ने हत्या के आधा दर्जन आरोपियो को घटना के 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
चितरंगी पुलिस ने हत्या के आधा दर्जन आरोपियो को घटना के 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
अप. क्र.-342/2025 धारा-103(1),3(5) बीएनएस
नाम पता गिरफ्तार आरोपी –
01- लक्षनधारी सिह गोड़ पिता शुक्ला सिह गोड़उम्र 60 वर्ष निवासी पिडरिया थाना चितरंगी जिला सिगंरौली(म.प्र.
02- दूधनाथ सिह गोड़ पिता लक्षनधारी सिह गोड़ उम्र 34 वर्ष निवासी पिडरिया थाना चितरंगी जिला सिगंरौली(म.प्र.)
03- देवनाथ सिह गोड़ पिता लक्षनधारी सिह गोड़ उम्र 30 वर्ष निवासी पिडरिया थाना चितरंगी जिला सिगंरौली(म.प्र.)
04- अर्जुन सिह गोड़ उर्फ पिन्टु पिता भोदू सिह गोड़ उम्र 30 वर्ष निवासी पिडरिया थाना चितरंगी जिला सिगंरौली(म.प्र.)
05- दउआ लाल सिह गोड़ पिता रामदास सिह गोड़ उम्र 40 वर्ष सभी ग्राम पिड़रिया लिखनी धौरा टोला थाना चितरंगी जिला सिगरौली
06- बाबूलाल सिह गोड़ पिता बबल सिह गोड़ निवासी केकराव थाना गढ़वा जिला सिगंरौली(म.प्र.)
फरियादी व्दारा घटना की रिपोर्ट
दिनांक 29/07/2025 को फरियादी फरियादी ददन सिह गोड़ पिता भागीरथी सिह गोड़ उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पिड़रिया लिखनी धौरा टोला थाना चितरंगी जिला सिगरौली म.प्र. ने उपस्थित थाना आकर करीब 05.30 बजे रिपोर्ट किया कि पुरानी रंजिश को लेकर लक्षनधारी सिह गोड़ उनका लड़का दूधनाथ सिह , देवनाथ सिह गोड़, तथा गांव का अर्जुन सिह गोड़ उर्फ पिन्टु एक राय होकर पहले लाठी डण्डा से मारपीट किये है जब पिता जी जमीन पर गिर गये है तो दूधनाथ सिह एक बड़ा पत्थर उठाकर उनके सिर मे और चेहरे मे पटक दिया है जिससे पिता जी का सिर व चेहरा फट गया है काफी खून निकल गया है जिससे पिता जी की मौत हो गई है ।
घटना का कारण
आरोपीगणो व्दारा पूछताछ मे बताया शासकीय एव वन भूमि को लेकर कई वर्षो से फरियादी एव आरोपी पक्षो मे विवाद चल रहा है जिसको लेकर घटना दिनांक 29/07/2025 को सभी आरोपीगणो व्दारा एक राय होकर घटना कारित की ।
वरिष्ठ अधिकारीगणो का निर्देशन
घटना की गंभीरती को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री(भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक रंजन तथा अनु.पुलिस अधिकारी महोदय श्री राहुल सैयाम व्दारा थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को तत्काल आरोपीगणो को गिरफ्तार कर आरोपियो पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया ।
थाना प्रभारी एवं टीम व्दारा की गई कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा दो टीमे बनाई गयी । एक टीम के घटना स्थल पर की जाने वाली वैधानिक औपचारिकताये पूर्ण की दूसरी टीम के व्दारा आरोपी गणो की तलाश की गई सभी आरोपी गण मौके से फरार होकर जंगल मे जा चूके थे । रात्रिकाल , दुर्गम रास्ते ,बरसते हुये पानी एवं भौगोलिक परिस्थिति विपरीत होने के पश्चात भी थाना प्रभारी एव उनकी टीम व्दारा आरोपीगणो को घेरकर हिरासत मे लिया गया । श्रीमान एस़डीओपी महोदय के निर्देशन मे आरोपीगणो से विस्तृत पूछताछ की गई जिन्होने पूछताछ मे घटना मे दो अन्य आरोपीगणो 01- दउआ लाल सिह गोड़ 02- बाबूलाल सिह गोड़ के शामिल होने की बात भी बताये तत्पश्चाश दो अन्य आरोपियो को भी हिरासत मे लेकर पूछताछ की सभी छ:आरोपीगणो व्दारा अपना-अपना जुर्म स्वीकार किया एवं घटना मे प्रयुक्त लाठिया बरामद किया। इस प्रकार थाना प्रभारी चितरंगी एवं उनकी टीम के व्दारा घटना कारित करने के 24 घण्टे के भीतर ही घटना मे शीमिल समस्त आधा दर्जन आरोपियो से साक्ष्य संकलित कर ,गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया ।
