जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 1 अगस्त को

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 1 अगस्त को

सिंगरौली 31 जुलाई 2025/ मप्र पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से मप्र पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन पूरे प्रदेश में एक साथ 1 अगस्त 2025 किया जा रहा है। सिंगरौली जिले में क्विज प्रतियोगिता कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में एमपी बोर्ड, केंद्रीय बोर्ड या अन्य बोर्ड अंतर्गत कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्र ,छात्राएं भाग लेगे। लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के 153 शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल एवं हायरसेकन्ड्री विद्यालयो के 459 छात्रो के द्वारा अपना ऑन लाईन पंजीयन कराया गया है।
डन्होने बताया कि क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन उमंग भवन एनटीपीसी में प्रात : 10 बजे प्रारंभ होगा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रो के लिए प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक का रिपोर्टिग टाईम दिया गया है। क्वीज प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा और द्वितीय चरण मल्टी मिडिया क्विज (आडियो विजुअल राउण्ड) का होगा। विद्यालय टीम का चयन प्राचार्य ,प्रबंधन द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रश्नमाला एवं क्विज के प्रतियोगिता में तीन विजेता तथा उप विजेता टीमो का चयन किया जायेगा। तथा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली विजेता टीम को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली क्वीज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]