62 वर्षीय वृद्ध की हृदय गति रूकने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा. ..
62 वर्षीय वृद्ध की हृदय गति रूकने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा. ..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के अहिराडेरा टोला निवासी एक वृद्ध का देहांत हो गया।
जानकारी के अनुसार भोला उमराव पुत्र स्व0 धाना उमराव निवासी कोटा अहिराडेरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र बुधवार की दोपहर 12:00 बजे जीवन की अंतिम सांस ली। उनके ज्येष्ठ पुत्र मोतीलाल ने बताया पिताजी काफी समय से बीमार चल रहे थे चलने- फिरने से असमर्थ थे। हम लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन स्वस्थ नहीं हो सके। अपने पीछे चार पुत्र व दो पुत्रियां छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए स्वर्ग के वासी हो गए। अहिराडेरा स्थित श्मशान घाट में बुधवार की सायं उनका दाह संस्कार किया गया।
