थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार……

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0स0 245/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट मे वांछित अभियुक्त गुंड्डू कुमार सेठ पुत्र स्व0 राघेश्याम सेठ निवासी भलुआ टोला नई बस्ती पुराने पुलिस लाइन के पास थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 48 वर्ष को आज दिनांक 30.07.2025 को समय 13.50 बजे मुखबीर की सूचना पर बढौली चौराहा कचहरी मार्ग के पास थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]