थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि कुल 16288/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस

थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि कुल 16288/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस

आवेदिका मुस्कान गुप्ता पुत्री कमलेश कुमार गुप्ता निवासिनी ओबरा मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र का दिनांक 12.07.2025 को 16288/- रुपये की धनराशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा दिनांक- 23.07.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( cybercrime.gov.in ) के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।

साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदिका की फ्रॉड हुई धनराशि कुल 16288/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 30.07.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदिका द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

धनराशि वापस कराने वाली टीमः
01. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02. का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन जनपद सोनभद्र

नोटः – साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]