श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना रामपुर बरकोनिया पर आयोजित की गयी शांति समिति बैठक
श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना रामपुर बरकोनिया पर आयोजित की गयी शांति समिति बैठक

दिनांक 25 जुलाई 2025 को क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मीश्रा के नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया परिसर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विजयगढ़ दुर्ग कांवड़िया समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आस-पास के ग्रामीणों ने सहभागिता की।

बैठक में अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा संभावित भीड़ को नियंत्रित करने हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी दी गई एवं सभी से सहयोग की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सभी उपस्थित जनों से अपील की गई कि श्रावण मास के अवसर पर आपसी सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
