जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर अनपरा बाजार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला सघन अभियान

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर अनपरा बाजार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला सघन अभियान

दिनांक 25.07.2025 को जिलाधिकारी महोदय, जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अनपरा बाजार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व नायब तहसीलदार दुद्धी, अधिशासी अधिकारी अनपरा, प्रभारी निरीक्षक अनपरा, एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्रवाई के दौरान अनपरा बाजार स्थित महावीर मंदिर से लेकर किड़िया मोहल्ला तक सड़क

एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदरों एवं अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि पुनः अतिक्रमण किया गया, तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]