सोनभद्र:अहिराडेरा के कोटे की दुकान को स्थानांतरण को लेकर सैकड़ो कार्ड धारकों ने ओबरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लगाई गुहार
सोनभद्र:अहिराडेरा के कोटे की दुकान को स्थानांतरण को लेकर सैकड़ो कार्ड धारकों ने ओबरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लगाई गुहार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र- ग्राम कोटा के टोला अहिराडेरा में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटा) को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने से कार्ड धारकों में नाराजगी जताते हुए ओबरा एसडीएम के नाम बुधवार को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई
कोटा के अहिराडेरा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान मेराज अहमद के नाम से आवंटित है। जो विगत एक वर्ष पहले दुर्घटना हो जाने के कारण वह काफी अस्वस्थ है उनकी पत्नी द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें कुल पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या लगभग 822 और अंत्योदय कार्ड लगभग 74 हैं।
कार्ड धारकों को दुकान गुरमुरा व अन्य जगह स्थानांतरित की सूचना से ग्रामीण असंतुष्ट हैं। वहीं रानीताली, गौराही,

अहिराडेरा,बौरिहवा,भवानीकटरिया,सकला के कार्ड धारकों ने पुराने जगह पर दुकान संचालित करने की मांग की है। कार्ड धारक ग्रामीणों ने कहा हमलोगों को बौरिहवा सकला व रानीताली से काफी दूरी तय कर अनाज लेने आना पड़ता है वही पुराने स्थान से 4 किलोमीटर और दूरी पड़ जाएगा अनाज लेने जाने में परेशानी होगी । जहां कार्ड धारकों ने कहा कि हम लोग खुद ही पांच से आठ किलोमीटर दूर से राशन लेने आते हैं। ऐसे में अहिराडेरा में स्थित सरकारी सस्ता गल्ला के दुकान पर आने-जाने में सहूलियत होती है। अन्यत्र जगह पर दुकान ले जाने से बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि अहिराडेरा सभी टोलो का मध्य स्थान है। जहां सुरक्षित व काफी सहूलियत है।
इस दौरान संतोष कुमार, रुक्मिणी देवी, जोखन राम, दीपक कुमार, सितई, पतिराज, जगदीश, सोमारु, रामसुंदर, अर्जुन सिंह, मिट्ठू, गुड्डू, रामविलास, देवंती, मानती देवी, राजकुमार, मुकुंद लाल, अनिता, दिलबसिया, सीता देवी, सूखनी, राजकुमारी, फूलमती, शकुंतला, कबूतरी, मुनिया, किस्मतिया, कौशल्या, नागवंती, पार्वती, मानकुवर आदि सैकड़ों कार्ड शामिल रहे।
