थाना शाहगंज पुलिस द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया
थाना शाहगंज पुलिस द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.07.2025 को काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त मु0नं0-2196/16 धारा 279/337/427 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र नाथ पुत्र कमला वर्मा निवासी ग्राम रैपुरा थाना शाहगंज, सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष जो कई तिथियों से मा0 न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था जिसके सम्बन्ध में मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू का नोटिस निर्गत की गया था जिसकी कई दिनों से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी जिसके तहत उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय से एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी आज दिनांक 23.07.25 को शाहगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के घर से की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. जितेन्द्र नाथ पुत्र कमला वर्मा निवासी ग्राम रैपुरा थाना शाहगंज , सोनभद्र उम्र करीब 33 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 राम सिंहासन शर्मा , थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 श्रवण कुमार,थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र।
