हाईवा ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

हाईवा ट्रक के कुचलने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

रबिन्द्र कुमार मोदनवाल , पत्रकार / मधुपुर , रॉबर्ट्सगंज । मधुपुर पुरानी सब्जी मंडी के सामने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार शाम 6 बजे लगभग वाराणसी से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ओवर टेक करते समय किनारे से जा रहे सुनील कुमार ऊर्फ घूरे पुत्र बाबुलाल मौर्य उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी मधुपुर नहर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुचलते रॉबर्ट्सगंज की तरफ भाग गया । जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । इस दर्दनाक हादसे में युवक के सिर पर चक्का चढ़ जाने के कारण पूरे सिर के मांस के लोथड़े तीतर बितर हो गए ।

बताते चले कि मृतक अपने घर से मधुपुर बाजार के लिए बाइक से जा रहा था । पुरानी सब्जी मंडी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही हाइवा ने टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सवार गिर गया और उसके सिर पर चक्का चढ़ने के कारण मौके पर ही मौत हो गई । जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया । मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी सोनभद्र व सुकृत चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे कर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे थे ।

ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर कई घटनाएं घट चुकी है और सभी की मौत हुई है । लोगो ने कई बार आला अफसरों से मांग किये ब्रेकर बनवाया जाएं, ऑटो का मनमानी तरीके से चलना खड़ा करना उनके खिलाफ कार्यवाही कर सर्विस रोड पर अवैध तरीके से बनाये गए स्टैण्ड व अतिक्रमण को खाली कराया जाय। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ । जिसके कारण फिर एक बार घटना घटित हुआ । जिससे लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और जाम लगा दिए । एडिशनल एसपी के तत्काल ब्रेकर व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]