थाना पिपरी को मिली बड़ी सफलता, 34.710 टन कोयला चोरी के मुकदमे में वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पिपरी को मिली बड़ी सफलता, 34.710 टन कोयला चोरी के मुकदमे में वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक-22.07.2025 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-114/2025 धारा-303(2), 317(2), 61(2) BNS व 3/5 सार्वजनिक सम्पत्ती नुकसान निवारण अधिनियम, 4/21 खान खनिज अधिनियम मे वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी मकान नं0-12 गोंदवाली सरकारी विद्यालय के पास थाना बरगवां जनपद सिंगरौली (म0प्र0) उम्र लगभग 25 वर्ष को तुर्रा चौराहा से समय लगभग 08.45 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. महेन्द्र प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी मकान नं0-12 गोंदवाली सरकारी विद्यालय के पास थाना बरगवां जनपद सिंगरौली म0प्र0 उम्र-25 वर्ष ।

पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त महेन्द्र कुमार प्रजापति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह वाहन संख्या ट्रक नं0-CG15EC8944 का चालक है। मालिक लोगों के कहने पर कोयला ग्रासिम कम्पनी मध्य प्रदेश के लिए लोड करके ले जाते है जब वहां पर कुछ कोयले में चारकोल का मिश्रण होता है, जो एक नम्बर का कोयला बच जाता है उसे मालिक के कहने पर कोयला मंडी चन्दासी ले जा रहा था कि रास्ते मे चेकिंग के दौरान मै वाहन संख्या ट्रक नं0-CG15EC8944 छोड़कर भाग गया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 महेश कुमार सरोज थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]