जनशिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापरक, सम्यक एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा हाइब्रिड मोड में एक गोष्ठी आयोजित की गई

19 जुलाई, 2025
बरेली।

जनशिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापरक, सम्यक एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा हाइब्रिड मोड में एक गोष्ठी आयोजित की गई।

इस गोष्ठी में बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र एवं जोन के सभी जनपदों के IGRS प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

शिकायतों के समुचित समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों तथा उनके संभावित समाधानों पर चर्चा हुई। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि IGRS पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ता की संतुष्टि में और वृद्धि की जा सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]