जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की गई जन सुनवाई

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर की गई जन सुनवाई-

शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में फरियादियों की समस्याएं सुनीं-

आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को तहसील ओबरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]