साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर खाते में कुल रुपया-358997 /-(तीन लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ सत्तानबे रुपया ) वापस कराया गया
साइबर क्राइम थाना, जनपद जौनपुर।
साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर खाते में कुल रुपया-358997 /-(तीन लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ सत्तानबे रुपया ) वापस कराया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर /साइबर क्राइम नोडल अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, श्री देवेश सिंह व क्षेत्राधिकारी श्री शुभम वर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर थाना जौनपुर द्वारा पीडित धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र नकछेद गुप्ता निवासी भैसा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को फ्राड़ का कुल 358997 /-(तीन लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ सत्तानबे रुपया ) शत प्रतिशत वापस कराया गया । आवेदक को दिनांक-15.07.2025 को शाम 05 बजे फ्राड मोबाइल नम्बर से फोन करके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के सम्बन्ध में क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने हेतु फर्जी एक्सिस बैंक की बेबसाइट पे क्लिक कराकर आवेदक को झाँसे में लेकर कुल 358997(तीन लाख अट्टावन हजार नौ सौ सन्तान्बै रुपया ) रुपये की धोखाधडी की गयी थी । जिसकी शिकायत आवेदक ने साइबर क्राइम पोर्टल व साइबर क्राइम थाने पर आकर किया । जिसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक /मर्चेन्ट (एक्सिस बैंक व पे-यू मर्चेन्ट) से समन्वय स्थापित कर धनराशि को 24 घंटे के भीतर धोखाधडी/फ्राड का 358997 (तीन लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ सत्तानबे रुपया) आवेदक के खाते में वापस कराया गया है । आवेदक द्वारा ठगी में चला गया पैसा पुनः प्राप्त होने पर जौनपुर पुलिस का धन्यवाद दिया गया व भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।
साइबर क्राइम से प्रभावित व्यक्ति का विवरणः-
1.धर्मेन्द्र गुप्ता पुत्र नकछेद गुप्ता निवासी भैसा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
साइबर अपराध से बचाव के उपायः-
साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है । साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करें अथवा बेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर आनलाइन शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें ।
पैसा वापस कराने वाली साइबर टीम-
1.निरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद जौनपुर
2 सुगम यादव ,संग्राम यादव ,आकांक्षा सिंह साइबर क्राइम थाना ।
