थाना महराजगंज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी करने जा रहे 02 अभियुक्तों को 01 पेचकश, 02 हेक्सा ब्लेड, 01 प्लास, 01 सब्बल/सरिया के साथ किया गिरफ्तार
थाना महराजगंज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी करने जा रहे 02 अभियुक्तों को 01 पेचकश, 02 हेक्सा ब्लेड, 01 प्लास, 01 सब्बल/सरिया के साथ किया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चेंकिग अभियान के दौरान थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में दिनांक 16/17.07.25 की रात्रि में दो व्यक्तियों को जो थाना क्षेत्र मे बडी चोरी की घटना करने की फिराक मे थे, ग्राम बंजाराबीर नहर पुलिया के पास चेंकिग के दौरान 01 पेचकश, 02 लोहा काटने वाला हेक्सा ब्लेड, 01 प्लास, 01 सब्बल/सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-124/25 धारा 313 बीएनएस का अभियोग दर्ज आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1. अहमद अली पुत्र नन्हकू शेख ग्राम आनापुर थाना महराजगंज जिला जौनपुर
2. प्रमोद बनवासी पुत्र राजेन्दर बनवासी ग्राम बहोरिकपुर थाना महराजगंज जिला जौनपुर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री शिवानन्द वर्मा थाना महराजगंज जिला जौनपुर
2. हे0कां० अनिस , कां० राजू थाना महराजगंज जौनपुर
