सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा का विवरण

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा का विवरण

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया के निर्देशन, श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर श्री आर0पी0 सिंह के कुशल पर्वेक्षण में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे ‘#Operation Conviction’ अभियान के क्रम में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के लिए सम्बन्धित थाना प्रभारी व पैरोकारों को अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया था। जनपद सोनभद्र पुलिस/मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकार/मोहर्रिर के अथक प्रयास एवं प्रभावी पैरवी से आज दिनांक- 17.07.2025 को थाना मांची व थाना पिपरी से सम्बन्धित अभियोग में मा0 न्यायालय द्वारा सुनाई गयी सजा-
1. थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-51/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 02 नफर अभियुक्त कुवरजीत पटेल पुत्र लालजी पटेल 2. हेमन्त कुमार पटेल पुत्र मानसिंह पटेल निवासीगण ग्राम कपूर का पूरा, थाना करछना, जनपद प्रयागराज के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय स्पेशल जज एसी/एसटी एक्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्तों को 03-03 वर्ष का कठोर कारावास व प्रत्येक को 20,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

2.थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी शंखू निवासिनी थाना पिपरी, सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय स्पेशल जज एसी/एसटी एक्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्ता को पूर्व में जेल में बितायी गयी अवधि व 04 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]