थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा सूचना के डेढ़ घण्टे के अन्दर ग्राम महनगा से गुमशुदा 02 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया
दिनांक 15.07.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा सूचना के डेढ़ घण्टे के अन्दर ग्राम महनगा से गुमशुदा 02 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जी रही है ।
दिनांक 14-07-2025 को थानाक्षेत्र के ग्राम महनगा निवासी श्री समीर व रामशंकर द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि जीशान पुत्र समीर (10 वर्षीय) व अनूप पुत्र रामशंकर (11 वर्षीय) घर से दिनांक 14.07.2025 को बिना बताए कहीं गायब हो गये तथा काफी खोजबीन के बाद नहीं मिल रहे हैं । थाना सिद्धार्थनगर पर उनके पिता द्वारा दिये गये लिखित सूचना के आधार पर डॉ अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश क्रम मे एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा सूचना के मात्र डेढ़ घंटे के अन्दर नाबालिग बच्चों को रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया ।
पुलिस टीम का विवरण—
01.उ0 नि0 जालन्धर प्रसाद थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.मु0आ0 संजय यादव, विनय यादव, प्रमोद ओझा थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.आ0 रामेश्वर यादव थाना व जनपद सिद्धार्थनगर ।
