सोनभद्र: आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंची गांव में बिजली: बेलहत्थी गांव के लोग अंधेरे में….
सोनभद्र: आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंची गांव में बिजली: बेलहत्थी गांव के लोग अंधेरे में….

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र। सोनभद्र के म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र का ऐसा गांव है जहां के लोग आज भी प्रागैतिहासिक काल में जी रहे हैं। वही एक तरफ जहां लोग देश को विकसित होने का सपना संजोय तमाम तरह के आविष्कार करके देश का नाम विश्व पटेल पर रख रहे हैं। इसी देश में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के अति दुरुह पहाड़ी जंगलों में बसा एक गांव बेलहत्थी है जो आज भी अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। यह गांव आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी विकास से कोसो दूर है।
बता दें की म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के अति दुर्गम क्षेत्र बेलहत्थी जो जंगलों से घिरा हुआ है। इस गांव में विद्युतीकरण नहीं होने के कारण आज भी यहां के लोग बिजली की रोशनी के लिए तरस रहे हैं। उनकी परेशानियों के समाधान के लिए प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने उच्च अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया तथा पत्राचार किया पर सभी से केवल आश्वासन ही मिला परंतु अभी तक उस पर कार्य नहीं हुआ। ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में कोड़री,कोड़रा,खरछनवा ,टेढ़ीवा,जोगीडीह , लालीमाटी,झरीवा, सजवहा ,रजनी ,बड़वान, बेलगड़ी,धवकीनाला ,निहाई पाथर ,आमी , आदि कुल 17 टोले हैं जिसमें रानीताली मैं विद्युतीकरण हुआ है। वह भी रानीताली पश्चिमी टोले जगजीवन, विंध्याचल, रामचंद्र, बबई, दशरथ, राम प्रसाद आदि दर्जनों घरों में बिजली नहीं पहुंच सका है। प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया की बिजली के खम्भे गिरने का कार्य अभी प्रारंभ हो चुका है सबसे पहले कोड़रा के राजकीय हाई स्कूल विद्यालय एवं चिकित्सालय के लिए खंबे गिराए जा चुके हैं। वहीं आसपास के गांव के लिए भी बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान से बेहतर संगीता देवी के कार्यकाल में विकास की रफ्तार तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार भी मौका मिला तो विद्युत विहीन गांव का सर्वे कराकर विद्युतीकरण कराया जाएगा। वही राम प्रसाद, कुंज बिहारी खरवार, रामकिशन भारती, राजेश कुमार, संतोष कुमार आदि लोगों ने बताया जब से यह गांव बसा है तब से आज तक विद्युतीकरण कर बिजली बहाल नहीं किया गया। लोग बिना बिजली के इसी तरह रहने को मजबूर हैं।
इस मौके पर गुलाब सिंह, द्वारिका प्रसाद, उदय सिंह, लल्लू सिंह, जितेंद्र, शिवमंगल, राजबली, मुकेश, सोनू, भागीरथी इत्यादि ग्रामीण मौजूद होकर सरकार के मूलभूत सुविधाओं की मांग किया गया। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी ग्राम वासियों को स्वच्छ जल और बिजली की सुविधा मिले ताकि वे एक बेहतर जीवन जी सके
