एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा पलटा,खलासी की ट्रक के नीचे दबने से मौत, ड्राइवर घायल

आज दिनांक 12.07.2025 को समय करीब सुबह के 10.00 बजे थाना अनपरा पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सिरदहवा में एक ट्रक पुलिया के नीचे चला गया है जिसका ड्राइवर बच गया है तथा खलासी दबा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना अनपरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा दबे हुए खलासी कमलेश अगरिया पुत्र रामलालू निवासी पड़री राजा टोला सिंगरौली मध्य प्रदेश को निकालकर अस्पताल भेजवाया गया जहां पर डॉक्टर ने कमलेश अगरिया उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया । ट्रक मालिक मौके पर मौजूद हैं। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]