आमजन की शिकायतों (IGRS एवं जनसुनवाई) का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘‘जनशिकायतों के निवारण’’

05 जुलाई, 2025
बरेली।

आमजन की शिकायतों (IGRS एवं जनसुनवाई) का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा ‘‘जनशिकायतों के निवारण’’ हेतु सुनियोजित, व्यावहारिक एवं उद्देश्यपरक कार्ययोजना/Roadmap बनाने के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात, जनपद बरेली, मो0 अकमल खान एवं जनपद बरेली के IGRS प्रभारी व विभिन्न

थानों में IGRS पोर्टल का कार्य देख रहे मुख्य आरक्षी/आरक्षीगणों के साथ जोनल कार्यालय बरेली स्थित सभागार में बैठक कर IGRS एवं जनसुनवाई की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक/स्टॉफ ऑफिसर बरेली जोन, श्री धर्मेन्द्र कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय), बरेली जोन, मो. शुएब एवं बरेली जोन कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]