थाना कठेला समय माता की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 02 वर्षीय लावारिस हालत में मिली बच्ची को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया
प्रेस नोट दिनांक 04.07.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना कठेला समय माता की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 02 वर्षीय लावारिस हालत में मिली बच्ची को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी ।
डाँ अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश क्रम मे एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व सुजीत राय क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के पर्यवेक्षण में शेषनाथ यादव थानाध्यक्ष थाना कठेला समय माता के नेतृत्व में आज दिनांक 04.07.2025 को शाम को पैदल गश्त के दौरान एक 02 वर्ष की छोटी बच्ची लावारिस हालत में मिली जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी । त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना कठेला समय माता की पुलिस टीम उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, का0 राजेश यादव व का0 हरिकेश पासवान उस बच्ची को सुरक्षित थाने लाकर सोशल मिडिया व बीट सिपाही के द्वारा बनाये गये सम्भ्रात व्यक्तियो के सोशल मिडिया ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार और क्षेत्र के लोगों से कॉल करके अथक प्रयास के बाद उस बच्ची के परिजन का पता लगाया गया तथा बच्ची लक्ष्मी उम्र करीब 02 वर्ष को सकुशल उसके परिजनों ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र भगेलू प्रसाद गुप्ता निवासी कठेला कोठी धोबहा रोड थाना कठेला समयमाता को सुपुर्द किया गया । उक्त पुलिस कार्यवाही की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी ।
