बेटे ने पिता को पीटकर किया लहूलुहान

बेटे ने पिता को पीटकर किया लहूलुहान

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के सिधवादामर गांव में बेटे ने अपने पिता को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। छोटा बेटा अमरनाथ ने बताया कि आपसी किसी बात को लेकर पिता मुन्द्रिका प्रसाद 49 पुत्र लालधारी निवासी सिधवादामर को बड़ा बेटा अमृत लाल लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका उपचार चिकित्सकों द्वारा दुद्धी में किया जा रहा है।

फांसी के फंदे पर लटकाता मिला अधेड़ महिला का शव
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के पिपरडीह गांव में एक अधेड़ महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा। मामला सोमवार को दोपहर में घर के बडेर में रस्सी के सहारे शांति देवी 45 पत्नी रविंद सिंह गोंड़ निवासी पिपरडीह का शव लटकाता हुआ मिला। परिजनों ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे देखा तो पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। बताया जाता है कि घर मे उक्त घटना के समय कोई नही था। मृतका के पति व दो लड़के बाहर कमाने के लिए गए हुए हैं एक लड़का घर पर है जो सभी कार्यवाही में जुटा हुआ है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]