आगामी त्यौहार मोहर्रम व सावन माह के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी ओबरा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना चोपन पर धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ताजियादारो व डी0जे0 संचालकों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक
आगामी त्यौहार मोहर्रम व सावन माह के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी ओबरा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना चोपन पर धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ताजियादारो व डी0जे0 संचालकों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक

शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार मोहर्रम, सावन माह/कांवड़ यात्रा पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 01.07.2025 को उपजिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के द्वारा थाना चोपन पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी ।

इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ताजियादारो व डी0जे0 संचालकों से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम जुलूस व सावन माह/कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। मीटिंग में बताया गया कि मोहर्रम जुलूस में ताजिया और डीजे

की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि बिजली के तारों या खंभों से टकराने की संभावना से बचा जा सके। उन्होंने डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करें और अश्लील या फूहड़ गाने न बजाएं। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
