थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला को मात्र 72 घण्टे में किया सकुशल बरामद

दिनांक 30.06.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला को मात्र 72 घण्टे में किया सकुशल बरामद ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन एवं बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में व विपिन सिंह थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर दर्ज गुमशुदगी संख्या 11/2025 के गुमशुदा महिला राप्ती पत्नी विन्दर गुप्ता निवासी भरौली कैथवलिया जनपद सिद्धार्थनगर जो दिनांक 28.06.2025 से लापता थी, थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को थाना क्षेत्र डुमरियागंज से बरामद कर उनके पति को सुपुर्द किया गया । इस कार्य की ग्राम वासियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है ।

बरामद गुमशुदा का विवरण
1.राप्ती पत्नी विन्दर गुप्ता निवासी भरौली कैथवलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।

पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 विश्वभर मौर्य थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.म0का0 इन्द्रा तिवारी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
3.का0 सत्यप्रकाश यादव थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]