यूक्रेन का पोक्रोवस्क शहर दोनों देशों की सेना के लिए जंग का अखाड़ा बन गया…..

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को 3 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। दोनों देशों के बीच सीजफायर की तमाम कोशिशें विफल हो गई हैं। वहीं, यूक्रेन का पोक्रोवस्क शहर दोनों देशों की सेना के लिए जंग का अखाड़ा बन गया है।
यूक्रेन के इस शहर को राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी नक्शे में शामिल करने का मन बना लिया है, जिसके लिए 1 लाख 10 हजार रूसी सैनिक पोक्रोवस्क में उतर चुके हैं।
इस युद्ध में यूक्रेन ने भी हथियार न डालने की कसम खाई है। पोक्रोवस्क में भी यूक्रेन की सेना रूसी सेना को कड़ी टक्कर दे रही है। हालांकि इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस ने नई योजना बनाई है।
