लगातार दूसरे मुकाबले में हाथ से फिसल गया मैच…….

मेंजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में जेसन होल्डर की कप्तानी वाली लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम ने हार की हैट्रिक लगा ली है. इस टीम ने इस सीजन में सात मैचों में केवल एक मैच ही जीत पाई है.इसमें जेसन होल्डर की किस्मत का बहुत बड़ा हाथ है. तभी तो पिछले दो मैचों में 200 से ज्यादा स्कोर बना पाने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है. सिएटल ओर्कास के खिलाफ MLC 2025 के 20वें मैच में जेसन होल्डर की गेंद स्टंप पर लगने के बावजूद बल्लेबाज आउट नहीं होता है. इससे होल्डर काफी परेशान दिख रहे हैं. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
