थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।

थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी की लड़की जिसकी उम्र 17 वर्ष है दिनांक 26.06.2025 को सुबह करीब नौ बजे घर से बिना बताये चली गयी है । वह ग्राम सुरीस थाना शाहगंज जौनपुर रहने वाले अरविन्द पुत्र स्व0 श्रीराम के यहा है इससे पहले भी दो बार यह घटना घटित हो चुकी है वह उसे बहला फुसलाकर फोन से मजबूर करता है तथा वादी द्वारा मना करने पर वादी को जान से मारने की धमकी भी देता है। वादी के लड़की को शादी के बहाने बहला फुसलाकर अरविन्द अपने साथ लेकर चला गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 27.06.2025 को उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव मय हमराह प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय मुख्य गेट पर मौजूद थे कि मुखबीर खास ने आकर सूचना दिया कि मु0अ0सं0 390/2025 धारा 137(2), 351(2) बीएनएएस से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द गौतम उपरोक्त भकुरा तिराहे पर मौजूद है कही जाने के फिराक मे किसी साधन का इन्तजार कर रहा है यदि शीघ्रता किया जाये तो पकडा जा सकता है मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय कोबरा कर्मचारीगण व मुखबीर खास को साथ मे लेकर प्रस्थान कर भकुरा तिराहा की तरफ चल दिये तिराहे से कुछ दूर पहले ही मुखबीर खास रोड के किनारे खडे व्यक्ति की तरफ इशारा कर बताकर चला गया तत्पश्चात उ0नि0 मय कोबरा टीम के अपने को छिपछिपाकर जैसे ही उस व्यक्ति के पास पहुचे कि वह व्यक्ति हडबडा कर भागना चाहाँ तो मौके पर ही पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अरविन्द गौतम पुत्र स्व0 श्रीराम गौतम नि0 सुरीस थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष बताया जिसका थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 390/2025 धारा 137(2), 351(2) बीएनएस से मिलान किया गया तो उक्त अभियोग से सम्बन्धित होना पाया गया जिसे उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुये नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया

पूछताछ का विवरणः-
अरविन्द गौतम पुत्र स्व0 श्रीराम गौतम नि0 सुरीस थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष पुछने पर अपने जुर्म से इनकार करते हुए अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता माननीय न्यायालय को देना बता रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अरविन्द गौतम पुत्र स्व0 श्रीराम गौतम नि0 सुरीस थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
आपराधिक इतिहास–
1.390/2025 धारा 137(2), 351(2) बीएनएएस थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 लक्ष्ण सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.का0 शिवप्रसाद थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]