अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण-

आज दिनांक-27.06.2025 को श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों

से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में रिक्रूट आरक्षी, पुलिस लाइन व विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। महोदय द्वारा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
