साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा वापस कराया गया 10 लाख रुपये।
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा वापस कराया गया 10 लाख रुपये।

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा मु0अ0स0 06/2025 धारा 66 D IT Act साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र के मुकदमा वादी शिवकुमार पुत्र सरदारी मोची निवासी 10-II-09 सेक्टर 10 ओबरा जनपद सोनभद्र के साथ 31 लाख रुपये की साइबर ठगी होने के सम्बन्ध सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क करके आवश्यक कार्यवाही करते हुये फ्राड किये गये धनराशि में से 10 लाख रुपये होल्ड कराकर आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को वापस कराने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के साथ-साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी / कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।
प्राप्त धनराशि का विवरण -* 10 लाख रुपये।
*बरामद करने वाली टीम का विवरण -*
1. प्र0नि0 सदानन्द राय साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र।
2. निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र।
3. क0आप0 विकास मौर्या साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र।
4. का0 अखिलेश कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र।
5. का0 जीतेन्द्र कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र।
6. का0 हृदेश यादव साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र।
