पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए उन्हे अनुशासन में रहने व पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हे शुभकामनाएं दी गयी
दिनांक-20.06.2025
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए उन्हे अनुशासन में रहने व पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हे शुभकामनाएं दी गयी।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में जीटीसी प्रशिक्षण हेतु आए हुए रिक्रूट आरक्षियों को सम्बोधित करते हुए अनुशासन, समयबद्धता, और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।

सम्बोधन के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को बताया गया कि यदि आपकों प्रशिक्षण के दौरान कोई समस्या होती है तो अवगत कराएं उसका त्वरित निस्तारण कराया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व तत्परता से करें, ताकि रिक्रूट आरक्षियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
महोदय द्वारा प्रशिक्षण हेतु आये महिला/पुरुष नवनियुक्त आरक्षियों को डी0जी0 परिपत्र संख्या 05/2023 के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पॉलिसी में दिये गये निर्देशों के अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
