थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा 01 अदद लाल रंग के ट्रैक्टर मय ट्राली पर लदी लाल मोरंग (बालू) को कब्जे में लेकर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारी

थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा 01 अदद लाल रंग के ट्रैक्टर मय ट्राली पर लदी लाल मोरंग (बालू) को कब्जे में लेकर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 18.06.2025 को विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा कनहर नदी से विण्ढमगंज महुली बाजार की तरफ आ रहे अवैध खनन से सम्बन्धित 01 अदद लाल रंग के ट्रैक्टर मय ट्राली पर लदी लाल मोरंग (बालू) को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक अजय कुमार पुत्र नगीना निवासी ग्राम पतरिहा थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को महुली बाजार गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना विण्ढ़मगंज पर मु0अ0सं0 100/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 3(1), 58, 72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 2021 व 4/21 खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम, 1957 का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार को मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अजय कुमार पुत्र नगीना निवासी ग्राम पतरिहा थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-
01 अदद लाल रंग के ट्रैक्टर मय ट्राली पर लदी लाल मोरंग (बालू)

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
2.हे0का0 महफूज अली थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
3.हे0का0 बृजराज यादव थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]