Sonbhadra: थाना शाहगंज क्षेत्र के मरांची गांव में गोली मारकर अधेड़ की हत्या, मृतक के परिजनों ने दी नामजद तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के मरांची गांव में बीती रात अमरनाथ यादव (50 व पुत्र बुदुक यादव )की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमरनाथ रॉबर्ट्सग के निवासी थे और वर्तमान में मरांची गांव में रहकर खेती का कार्य करते थे।

बताया जा रहा कि बीती रात अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावार बाइक पर सवार होकर आते ही उन पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। गांव में दस्तक का माहौल बना हुआ है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]