कांग्रेस नेता ने भारत सरकार की तरफ से जारी एजवाइजरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया…..

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने इजरायल और ईरान के बीच बनी युद्ध की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार की तरफ से जारी एजवाइजरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस तरह की एजवाइजरी निकालने से बचना चाहिए।कांग्रेस नेता ने कहा, “सरकार का कर्तव्य होना चाहिए कि वो मुश्किल में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करे। लेकिन, जिस तरह की एडवाइजरी केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई है, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।”उन्होंने बीजेपी के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया था। राजपूत ने इतिहास याद दिलाते हुए वर्तमान हालात की बात की। बोले, “अब ईरान के संबंध में जिस तरह की एडवाइजरी जारी की गई है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को अपनी जिम्मेदारी से बचना नहीं चाहिए, बल्कि उसका निर्वहन करना चाहिए।”
